उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला सामना आया है. यहां एक शख्स फर्जी दस्तावेज लगाकर 13 साल तक टीचर की नौकरी करता रहा इस दौरान बकायदा उसने सैलरी भी ली. अब SIT की जांच के बाद उसे बर्खास्त किया गया है. साथ ही उसपर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है BSA ने रिकवरी के आदेश भी जारी किए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला
BSA पंकज यादव के मुताबिक, फर्जी दस्तावेज के आधार पर सहायक टीचर बने से साकेत तिवारी नाम के शख्स को बर्खास्त करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. साथ ही रिकवरी का भी आदेश दिया गया है. इस तरह का फर्जीवाड़ा कर नौकरी करने वाले 7 से 8 टीचर रडार पर हैं उनके खिलाफ SIT द्वारा जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ रिकवरी भी कराई जाएगी
