अयोध्या : (मानवीय सोच) श्रीराम मंदिर के निर्माण के साथ ही वैश्विक पटल पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने को तैयार है। इसे देखते हुए अयोध्या के कायाकल्प व बहुमुखी विकास का काम तेजी से चल रहा है। यहां देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर 130 करोड़ रुपये 4.40 एकड़ में पर्यटक सुविधा केंद्र विकसित किया जाएगा।
पर्यटन विभाग की ओर से विकसित किया जा रहा यह केंद्र नेशनल हाइवे 330 व 27 से कनेक्ट होगा। यहां पर पर्यटन ऑफिस, यात्री निवास, आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, फूड कोर्ट व शॉपिंग मार्ट, व्यावसायिक केंद्र के साथ ही पार्किंग भी विकसित की जाएगी। यात्री निवास में डॉर्मेट्री, बैंक्वेट व एमआईसीई युविधा होगी, पर्यटन केंद्र टूरिज्म एक्टिविटीज के हब के तौर पर काम करेगा। फूड कोर्ट, कैफेटेरिया व रेस्तरां के साथ ही एंपीथिएटर, लैंडस्केप, ग्रीन पब्लिक स्पेस होगा।
