लखनऊ (मानवीय सोच) डीजीपी मुख्यालय ने निकाय चुनाव के मद्देनजर अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील, संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित कर राज्य निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया है। इस बार निकाय चुनाव के आरक्षण को भी मतदान केंद्रों के अति संवेदनशील श्रेणी होने का आधार बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व के चुनावों में हुई हिंसा, वोटरों को मतदान से रोके जाने, सांप्रदायिक व जातिगत तनाव और प्रत्याशियों की आपराधिक पृष्ठभूमि को भी आधार बनाया गया है।
डीजीपी मुख्यालय ने अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम का ब्योरा भी आयोग को दिया है। चिह्नित 1,391 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात की जाएगी। इन केंद्रों की वेब कास्टिंग व वीडियोग्राफी भी होगी। वहीं, संवेदनशील क्षेत्रों में चुनाव के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किया जाएगा।
चरण कुल मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस अति संवेदनशील संवेदनशील सामान्य संवेदनशीलता (प्रतिशत)
प्रथम 7,354 720 1,913 2,633 4,721 35.80
द्वितीय 6,373 671 1,952 2,623 3,750 41.15
योग 13,727 1,391 3,865 5,256 8,471 38.38
