उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) गोरखपुर पुलिस एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कागजातों के आधार पर पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना करवाता था वो प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पैरामेडिकल कॉलेज चलाता था. इन कॉलेजों में A.N.M, G.D.A, Medical Dresser, C.M.S, E.D और D.M.L.T. की पढ़ाई करने वालों छात्रों का नामांकन होता था
जानकारी के मुताबिक, आगरा जनपद के थाना शाहगंज के रहने वाले पंकज पोरवाल ‘अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट’ के नाम से एक बोर्ड का गठन किया था इस बोर्ड का मेन ऑफिस शाहगंज (आगरा) में है. यहां वो अपने पार्टनर और कथित बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी देता था साथ ही पैरा मेडिकल कॉलेज खुलवाकर अवैध तरीके से संचालित भी करवाता था
पुलिस के मुताबिक, साल 2013 से ‘अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट’ का संचालन आगरा स्थित एक कार्यालय से किया जा रहा था. अब तक कुल 14 इंस्टीट्यूट खोले जाने की बात सामने आई है. इसका 12 जनपदों में संचालन किया जा रहा था. साथ ही 2013 से अब तक कुल 800 बच्चों का एनरोलमेंट किया गया है. जबकि मौजूदा समय में लगभग 200 की संख्या में बच्चे पढ़ भी रहे हैं
