ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

14 लाख देकर डॉक्टर ने खरीदी 62 लाख की पुरानी करेंसी

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके के रमेश पार्क से दिल्ली पुलिस ने डॉक्टर एजाज अहमद नाम के शख्स को 500 और 1000 की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस शख्स के पास से 62 लाख रुपए की पुरानी करेंसी मिली है। हैरानी की बात यह है कि शख्स ने 62 लाख रुपए की पुरानी करेंसी को 14 लाख रुपए की नई करेंसी से खरीदा है।

पुलिस की पूछताछ में शख्स ने बताया कि उसने ये पुराने नोट कई जगह से इकट्ठे किए हैं और वह करीब 20 लाख रुपए में इन नोटों को बेच देता। दिल्ली के शकरपुर थाना की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की, लेकिन मामला संदिग्ध लगने पर देर रात इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आईबी की टीम को बुलाया गया। अब तमाम टीम इस शख्स से पूछताछ करके पता लगाने की कोशिश कर रही हैं की वह पुरानी करेंसी को किस तरीके से मार्केट में बेचता था और इसका खरीददार कौन है? फिलहाल दिल्ली पुलिस दोपहर में शख्स को कोर्ट में पेश करेगी।

Scroll to Top