ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ढाका की सात मंजिला इमारत में विस्फोट से 14 की मौत

ढाका  (मानवीय सोच)  बांग्लादेश के ढाका में एक सात मंजिला इमारत में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। इसके अतिरिक्त 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से इमारत में हुए धमाके की जानकारी दी। बकौल एजेंसी कम से कम 14 लोगों की मौत हुई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि धमाका किस वजह से हुआ? यह स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि, मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

स्थानीय मीडिया ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम के हवाले से बताया कि शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर धमाके के बाद दमकल की कई इकाइयों को मौके पर भेजा गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इन तमाम लोगों का अस्पताल की आपातकालीन इकाई में इलाज चल रहा है। रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) की बम निरोधक इकाई घटनास्थल पर इमारतों का निरीक्षण करेगी।

बैंक की दीवारें हुईं क्षतिग्रस्त

जिस इमारत में धमाका हुआ उसके ग्राउंड फ्लोर पर सैनिटरी उत्पादों के लिए कई स्टोर हैं और बगल वाली इमारत में BRAC बैंक की एक शाखा स्थित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि धमाके की वजह से बैंक की कांच की दीवारें टूट गईं और सड़क के दूसरी ओर मौजूद एक बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।

ऑक्सीजन प्लांट में हुआ था धमाका

इससे पहले शनिवार को बांग्लादेश के चटोग्राम के पास स्थित एक ऑक्सीजन प्लांट में धमाके के बाद भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया था कि चटोग्राम के सीताकुंडा उपजिला के केशबपुर इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे ऑक्सीजन प्लांट में तेज आवाज सुनी गई, जिसके बाद आग लग गई। इस दौरान दमकल की नौ गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं।

Scroll to Top