(मानवीय सोच) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की थी. आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जश्न मानते हुए 22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की. वहीं इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की है. यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा. हालांकि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे तिरंगा फहराते हुए अपनी एक सेल्फी हर घर तिरंगा की वेबसाइट पर अपलोड करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि, “हर घर तिरंगा’ अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है. देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है. आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं. तिरंगे के साथ harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें.”
