ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा में अवैध रूप से रहने वाले 15 चीनी नागरिक पकड़े

नोएडा  (मानवीय सोच)  पुलिस ने गौतमबुद्धनगर में अवैध रूप से रहने वाले 15 चीनी नागरिकों को सोमवार को हिरासत में लिया है। यह सभी वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप से बिना अनुमति नोएडा में रह रहे थे। हिरासत में लिए गए नागरिकों को दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।

चीनी नागरिकों से जुड़े हवाला, ठगी और जासूसी के मामले सामने आने के बाद से पुलिस जिले में विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत नोएडा में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान की जा रही है और उनके पते की जानकारी लेकर हिरासत में लिया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस ने जिलेभर से 15 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला व 14 पुरुष हैं। यह सभी वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद नोएडा में अवैध रूप से रह रहे थे। वीजा समाप्त होने के बारे में ये लोग अपने दूतावाज को भी जानकारी नहीं दे रहे थे।

अभियान के तहत पुलिस ने सेक्टर-113 थानाक्षेत्र से 3, सेक्टर-46 थानाक्षेत्र से 1, फेज-2 थानाक्षेत्र से 6, सेक्टर-142 थानाक्षेत्र से 3 और दो को अन्य जगह से पकड़ा है। पुलिस सभी चीनी नागरिकों को दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया। यहां से उन्हें उनके देश भेज दिया जाएगा।

 

Scroll to Top