ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे 150 आईटीआई

लखनऊ  (मानवी सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार यानि आज होगी। इसमें चालू पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य तय करने, 150 आईटीआई को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने व विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के मसौदे को मंजूरी देने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

कैबिनेट के समक्ष चालू सत्र के लिए गन्ना मूल्य की दर तय करने संबंधी प्रस्ताव रखने की तैयारी है। गन्ने का चालू सत्र शुरू हुए तीन माह से ज्यादा समय हो गया है, पर अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं हुआ है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि पिछले साल सरकार ने गन्ने का दाम 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया था। ऐसे में वृद्धि की संभावना नजर नहीं आ रही है। 

इसके अलावा कैबिनेट व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग की ओर से 150 आईटीआई को अत्याधुनिक सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है। इसी तरह स्टांप विभाग में कर्मचारियों की पदोन्नति की नियमावली व चिकित्सा शिक्षा विभाग की चिकित्सा संस्थानों से संबंधित नियमावली को मंजूरी दी जा सकती है। 

कर्मचारियों की मांगों पर विचार से संबंधित राज्य वेतन आयोग की सिफारिश पर मुख्य सचिव समिति की संस्तुतियों पर भी निर्णय हो सकता है। गृह विभाग के पीएसी के लिए कुछ आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है।

Scroll to Top