ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

150 साल बाद राजधानी को मिलेगा नया नगर निगम मुख्यालय

150 साल बाद राजधानी लखनऊ की जनता को नया नगर निगम मुख्यालय मिलने वाला है। मंगलवार को नगर निगम लखनऊ के नए मुख्यालय का गोमतीनगर स्थित आरआर विभाग में भूमिपूजन हुआ। यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने भूमि पूजन करते हुए नींव की पहली ईंट रखी। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह समेत कई अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। नगर निगम लखनऊ के नए मुख्यालय की बिल्डिंग लोकभवन की तर्ज पर बनाई जाएगी। 2 लाख स्क्वायर फीट में बनने वाले इस मुख्यालय में मॉडर्न तकनीक के साथ अधिकारियों, पार्षदों और आम जनमानस से जुड़ी कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा इस नए मुख्यालय में विधानसभा की तर्ज पर हॉउस बनाया जायेगा, जिसमें विधानसभा की तरह नगर निगम की कार्यवाही होगी। बता दें कि 200 करोड़ की लागत से बन रहा ये नया नगर निगम मुख्यालय करीब 18 महीनों में बनकर तैयार हो जायेगा। इस भव्य बिल्डिंग में कुल 6 फ्लोर होंगे और 400 गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था होगी। 

Scroll to Top