ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ विश्वविद्यालय : स्नातक काउंसिलिंग के पहले दिन 1500 रजिस्ट्रेशन, 1300 ने भरी च्वॉइस

लखनऊ   (मानवीय सोच)  विश्वविद्यालय में नए सत्र 2022-23 के लिए स्नातक प्रवेश की काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हुई। पहले चरण में सात कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें शाम तक 1500 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और 1300 ने च्वॉइस फिलिंग की। अभ्यर्थी 18 सितंबर तक अपनी प्राथमिकता के अनुसार कॉलेज व विषयों का विकल्प दे सकते हैं।

बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, बीएफए-बीवीए, एलएलबी इंटीग्रेटेड, बीजेएमसी (सिर्फ कॉलेजों के लिए), बीएससी एग्रीकल्चर (सिर्फ कॉलेजों के लिए) व बीएलएलड (सिर्फ कॉलेजों के लिए) की प्रवेश काउंसिलिंग शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे शुरू हुई। अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगइन, पासवर्ड से पहले अपना पंजीकरण कराया। पंजीकरण शुल्क जमा करने के बाद उन्हें च्वॉइस फिल करने का मौका मिला।

प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि काउंसिलिंग में वह सभी अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिनका नाम और रैंक कम्प्लीट मेरिट लिस्ट में है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण शुल्क 700 रुपये ऑनलाइन ही जमा करना होगा। इसमें 500 रुपये कोई विकल्प न मिलने पर अभ्यर्थी को वापस कर दिए जाएंगे। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी को अपने विकल्प प्राथमिकता के आधार पर देने होंगे। अभ्यर्थी अपना विकल्प कई बार बदल सकते हैं, लेकिन विकल्प लॉक करने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीट आवंटन किया जाएगा।

केकेसी में पहली मेरिट के प्रवेश आज भी
श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज (केकेसी) ने लखनऊ में हो रही भारी बरसात और जलभराव के कारण बीए व बीकॉम के लिए जारी पहली मेरिट के विद्यार्थियों के प्रवेश लेने की तिथि 17 सितंबर तक बढ़ा दी है। प्राचार्या प्रो. मीता साह ने बताया कि पहली मेरिट के अभ्यर्थी 17 सितंबर को भी अपना प्रवेश ले सकते हैं। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

Scroll to Top