ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

16 जुलाई को भाजपा संसदीय दल की बैठक

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) उपराष्ट्रपति चुनाव का ऐलान हो चुका है। हालांकि अभी न तो एनडीए ने ही अपने उम्मीदवार की घोषणा की है और न ही विपक्ष ने। 16 जुलाई को नई दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम तय हो जाएगा और इसके बाद नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 19 जुलाई आखिरी तारीख है।

आगे चल रहा मुख्तार अब्बास नकवी का नाम
मुख्तार अब्बास नकवी के मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद से ही उनका नाम उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की रेस में आगे बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नकवी के नाम पर सहमति लगभग बन चुकी है। वह मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री पर थे।

तीन अन्य नामों पर भी कयास
जब तक एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हो जाता है, कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा नहीं जा सकता। इस दौड़ में तीन और नाम भी बताए जा रहे हैं। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, मौजूदा शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और एसएस अहलुवालिया शामिल हैं। प्रभु रेल मंत्री रह चुके हं।

पहले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, मणिपुर की पूर्व राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला और गुजरात की पुर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का भी नाम आगे आया था।
बता दें कि उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल करता है। संसद के दोनों सदनों के सभी निर्वाचिक और मनोनीत सदस्य अनुपातिक प्रतिनिधित्वप्रणाली के मुताबिक मतदान करते हैं। इसमें विधानमंडल के सदस्य शामिल नहीं होते हैं।

Scroll to Top