राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक ग्राम विकास अधिकारी ने महज 16 महीने की नौकरी में 80 लाख रुपए का घोटाला कर दिया है, ये पैसा आरोपी ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर भी कर दिया है। मामले का खुलासा होते ही पंचायत समित ने उसे हटा दिया है। पुलिस फरार अफसर की तलाश में जुट गई है। हालांकि जिसने भी ये किस्सा सुना वह हैरान है।
क्योंकि इतने कम समय में जहां कर्मचारी पूरी तरह विभाग का काम ही नहीं समझ पाता है। वहीं उसने 80 लाख रुपए का घोटाला कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्राम विकास अधिकारी ने जल्दी मालामाल होने के चक्कर में ये शार्टकट अपनाया था। लेकिन वह पकड़ा गया। उसने अपनी ही पत्नी और परिचितों के खाते में राशि ट्रांसफर करके उन्हें भी लखपति बना दिया था। हालांकि अब भांडा फूट गया है। ऐसे में पुलिस सभी से पैसा भी वसूल लेगी।