ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सिक्किम में सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्‍त, तीन जेसीओ सहित 16 जवानों की मौत

नई दिल्ली :  (मानवीय सोच)  उत्तरी सिक्किम के जेमा में आज सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई. दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले में शामिल था. काफिला चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था. जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर खड़ी ढलान पर फिसल गया.

हादसे के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया. हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों की मौत हो गई.

भारतीय सेना की ओर से मृत जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुर्घटना में जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया,   ”उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की मौच से गहरा दुख हुआ. राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है.”

सिंह ने कहा कि,  ”शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.”

Scroll to Top