ब्रेकिंग न्यूज़
30 वर्षों से पट्टा भूमि पर कब्जे को लेकर संघर्ष, पीड़ितों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश में 16 नए आइएएस अफसरों को मिली तैनाती

लखनऊ  (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 नए आइएएस अफसरों को तैनाती दे दी है। केन्द्र सरकार में अपना सारा प्रशिक्षण पूरा करने वाले 2020 बैच के आइएएस अफसरों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति विभाग ने 16 नए आइएएस अफसरों को जिलों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दे दी है। केन्द्र सरकार में अपना प्रशिक्षण समाप्त करने वाले वर्ष 2020 बैच के इन अफसरों के बारे में केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को जानकारी भेजी। यह बताया गया कि 16 अधिकारी सात अक्टूबर को अपनी नियुक्ति विभाग में अपना कार्यभार देंगे।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके तुरंत बाद इनको ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती देते हुए जिलों में भेजने की तैयारी कर ली। इनकी तैनाती को नगर निकाय चुनाव को लेकर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार इन अफसरों की तैनाती से आगामी नगर निकाय चुनावों को बेहतर और पारदर्शी तरीके से कराने की तैयारी है। सरकार की इन अफसरों से पारदर्शी और बेहतर तरीके से प्रशासनिक कार्य संपन्न कराने की अपेक्षा है।

प्रदेश को मिले 16 नए आइएएस अफसरों में से कई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और मथुरा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती मिली है।

इनको मिली तैनाती

  • रामया आर – सहारनपुर
  • पीयूष गोयल – बरेली
  • परीक्षित खटाना – आगरा
  • निधि बंसल -झांसी
  • जयदेव सीएस – वाराणसी
  • नेहा बंधु – गोरखपुर
  • नूपुर गोयल – उन्नाव
  • अभिनव गोयल – कानपुर नगर
  • ओजस्वी राज – मेरठ
  • प्रत्यूष पांडेय – बरेली
  • पवन कुमार मीना – कन्नौज
  • विशाल कुमार – अयोध्या
  • अजय जैन – मथुरा बने
  • सुथान अब्दुल्लाह – प्रयागराज
  • महाराज सुमित राजेश-बाराबंकी
  • नवनीत सेहारा – मिर्जापुर

प्रदेश को मिले इन 16 नए आइएएस अफसरों के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती मिलने से प्रशासनिक सुधार को भी काफी गति मिलेगी और लम्बित पड़े काम का भी निस्तारण भी हो सकेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *