ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

16 साल पहले मुसलमानों पर क्या बोले थे मनमोहन सिंह, जिसकी वजह से अब गुजरात में हंगामा

अहमदाबाद (मानवीय सोच)  दिसंबर 2006, यानी अब से करीब 16 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ‘देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानों का पहला हक’ बताते हुए जो भाषण दिया था उसकी वजह से कांग्रेस पार्टी को अक्सर भारतीय जनता पार्टी निशाना बनाती है। अब एक बार फिर मनमोहन सिंह के उसी भाषण को लेकर गुजरात में हंगामा हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद (बीएचपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार तड़के यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय की इमारत पर पोस्टर चिपका दिए, जिसमें लिखा था कि पार्टी कार्यालय का नाम बदलकर ‘हज हाउस’ कर दिया गया है।

अब क्यों मचा हंगामा     
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कहा कि उसके कार्यकर्ताओं ने गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के अल्पसंख्यकों के बारे में हालिया बयान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यह कार्रवाई की। दरअसल, ठाकोर ने बुधवार को एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पुराने भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके विचारों का समर्थन करते हैं कि देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस विचारधारा से पीछे नहीं हटेगी, भले ही उसे चुनावों में हार का सामना करना पड़े।”

भड़के हिंदूवादी संगठन
गुजरात कांग्रेस चीफ के इस बयान पर हिंदू संगठन भड़क गए और जमकर हंगामा किया। विहिप द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में प्रदर्शनकारी कांग्रेस पार्टी कार्यालय की दीवारों पर स्प्रे रंगों का उपयोग करते हुए ‘हज हाउस’ लिखते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने बैनरों पर कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों पर भी स्प्रे डाला। गुजरात विहिप के प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, ”गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि देश के संसाधनों पर सबसे पहले अल्पसंख्यकों का अधिकार है। यह पार्टी एक तरफ धर्मनिरपेक्षता और समानता की बात करती है और फिर वोट के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करती है। हम इस धर्म-केंद्रित राजनीति के खिलाफ हैं क्योंकि यह देश और समाज में विभाजन पैदा करती है। यह देश सभी 135 करोड़ नागरिकों का है।”

क्या कहा था मनमोहन सिंह ने?
यूपीए-1 की सरकार के दौरान मनमोहन सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाषण दिया था, जिस पर कई बार पहले भी हंगामा हो चुका है। भाजपा इसे मुस्लिम तुष्टिकरण का उदाहरण बताती है। नेशनल डिवेलपमेंट काउंसिल (एनडीएमसी) की 52वीं बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि आर्थिक विकास प्रक्रिया को और अधिक न्यायसंगत बनाने के लिए अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुसलमानों के लिए नई योजनाएं तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा था, ”हमें यह सुनिश्चित करने के लिए नई योजनाएं बनानी होंगी कि अल्पसंख्यक, विशेष रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यक, विकास के लाभों को समान रूप से साझा करने के लिए सशक्त हों। संसाधनों पर उनका पहला हक होना चाहिए।

Scroll to Top