लखनऊ : (मानवीय सोच) अंबाला, मुरादाबाद एवं दिल्ली मण्डल के कई रूटों पर जलस्तर बढ़ने एवं हरिद्वार-मोतीचूर रेलखंड में जलभराव के चलते पांच ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त रहीं। वहीं आठ ट्रेनें 17 जुलाई तक कैंसिल रहेंगी। जबकि कईयों को बदले रूट से चलाया जाएगा। कई बीच रास्ते तक ही सफर करेंगी। ट्रेन कैंसिल होने की वजह से रेलवे अब तक 70 लाख रुपये से अधिक रिफंड दे चुका है। ट्रेनों के आने वाले दिनों में निरस्तीकरण से 65 हजार पैसेंजरों का सफर मुहाल होगा।
वे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 15005 गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस, 14230 देहरादून प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 15934 अमृतसर न्यू तिनसुकिया मेल एक्सप्रेस, 12331 हावड़ा जम्मूतवी एक्सप्रेस व 12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
वहीं 14217 प्रयागराज संगम चंडीगढ़ एक्सप्रेस शुक्रवार को बदले हुए रूट साहिबाबाद नई दिल्ली सब्जी मंडी के रास्ते चलाई गईं। ऐसे ही 14205 अयोध्या कैंट दिल्ली एक्सप्रेस वाया साहिबाबाद नई दिल्ली दिल्ली, 14207 प्रतापगढ़ दिल्ली एक्सप्रेस, 12225 आजमगढ़ दिल्ली एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलाई जाएगी।
