ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में चलेगा आयुष्मान भवः अभियान

लखनऊ : (मानवीय सोच) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअली आयुष्मान भवः योजना को लॉन्च कर दिया। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 17 सितंबर से इस योजना को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान शुरू करेगी। इस अभियान को 5 हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसके तहत 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा

जबकि 17 सितंबर से आयुष्मान आपके द्वार 3.0 की भी शुरुआत होगी। यही नहीं इसी दिन से आयुष्मान मेला भी शुरू किया जाएगा। वहीं 2 अक्तूबर से आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान ग्राम पंचायत एवं आयुष्मान अर्बन वार्ड भी शुरू होगा। 

17 सितंबर से शुरू होने वाला सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्यों, जेएएस, आरकेएस के सहयोग से प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल स्तरों पर सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर इस स्वच्छता कार्यक्रम को चलाया जाएगा। इसके अलावा नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता और सामाजिक एकजुटता के अवसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। 

Scroll to Top