पहलवान सुशील कुमार समेत 17 लोगों पर हत्या का आरोप तय, कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला

दिल्ली   (मानवीय सोच)   एक अदालत ने पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में पहलवान सुशील कुमार समेत कुल 17 लोगों के खिलाफ आरोप तय किया है। यह आरोप हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने के लिए कोर्ट ने तय किया है। इस मामले में 17 में से 2 आरोपी फरार हैं, कोर्ट ने उन फरार आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किया है।

गौरतलब है कि 4 मई 2021 की रात छत्रसाल स्टेडियम में सागर और सोनू की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी और इस घटना में सोनू महाल गंभीर रूप से घायल हो गया था।

आपको बता दें कि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में अभियोजन पक्ष और आरोपी व्यक्तियों की दलीलें सुनने के बाद आरोप तय करने पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने अब 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *