ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 170 उद्योग चिह्नित

लखनऊ  (मानवीय सोच)  समेत मंडल के विभिन्न जिलों में इन्वेस्टर्स समिटि के दौरान हुए अनुबंधों को जमीन पर उतारने की कवायद को मूर्त रूप देने की तैयारी तेज हो गई है। लखनऊ में पहले चरण की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए विभिन्न सेक्टर के 170 उद्योग स्थापना के लिए चिह्नित हुए हैं। वहीं सीतापुर में 40 व उन्नाव में 11 उद्योगों को स्थापना को फिलहाल चिह्नित किया गया है।

नए उद्योगों की स्थापना के संबंध में चल रही कार्रवाई को जानने के लिए मंडलायुक्त ने शनिवार को विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ जूम मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने सभी छह जिलों लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर व रायबरेली से उनके यहां इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू और उनमें से उद्योग लगाने को तैयार लोगों की अब तक की स्थिति के बारे में पूछा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *