आजमगढ़ (मानवीय सोच) जिले में जीएसटी टीम की 18 घंटे तक छापेमारी चली। जिसमें लखनऊ व अयोध्या से आयी जीएसटी टीम ने कुल 65 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ा। जिसे जमा कराने के बाद ही बुधवार की सुबह ग्यारह बजे के बाद टीम वापस रवाना हुई।
शहर के प्रतिष्ठित बर्तन कारोबारी रहे पन्ना लाल के चार पुत्रों के अलग-अलग चार फर्माे व तीन गोदामों पर एक साथ मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे जीएसटी टीम ने छापा मारा था।
बर्तन कारोबारी रहे पन्ना लाल के चार पुत्रों के अलग-अलग चार फर्म है। सभी फर्म चौक क्षेत्र में ही कुछ-कुछ दूरी पर स्थित है। जिसे पन्ना लाल के चारों पुत्रों द्वारा संचालित किया जाता है।
चारों फर्मो द्वारा जीएसटी चोरी किए जाने की शिकायत जीएसटी मुख्यालय लखनऊ पर हुई थी। जिस पर जीएसटी कमिश्नर ने छापेमारी कर जांच का निर्देश दिया था। अयोध्या व लखनऊ के अधिकारियों की टीम गठित किया गया था।
