ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

180 साल पुरानी फतेहपुर की नूरी जामा मस्जिद के हिस्से को प्रशासन ने गिराया

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नूरी जामा मस्जिद का अवैध हिस्सा गिरा दिया गया है. 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद के अवैध हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के दौरान बुलडोजर से ध्वस्थ कर दिया गया है नूरी जामा मस्जिद कमेटी का कहना है कि इस कार्रवाई से मस्जिद को बड़ा नुकसान हुआ है.

कमेटी का कहना है कि ये मामला हाई कोर्ट में चल रहा है. बता दें कि अतिक्रमण के दायरे में आने वाले हिस्से को ही गिराया गया है. इस दौरान मौके पर भारी पुलिसबल भी तैनान रहा है. बता दें कि फतेहपुर के ललौली में स्थित नूरी जामा मस्जिद का एक हिस्सा अतिक्रमण में आ रहा था. आज अतिक्रमण में आने वाले हिस्से को गिरा दिया गया है. इस मौके पर एएसपी, एसडीएम, आरएएफ-पीएसी समेत कई थानों की फोर्स मौजूद रही. मिली जानकारी के मुताबिक, 24 सितम्बर को PWD ने जब यहां अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था,

तब मस्जिद कमेटी से जुड़े लोगों ने स्वयं से अतिक्रमण हटाने के लिए 1 महीने का समय मांगा था. मगर तय समय पर कमेटी की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया. माना जा रहा है कि ये देखते हुए प्रशासन ने आज ये बड़ी कार्रवाई की है.फिलहाल इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पिछले काफी समय से मस्जिद के अवैध हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था. आज प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए ये बड़ी कार्रवाई कर दी है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

जनपद फतेहपुर क्षेत्र के बहराइच – बांदा मार्ग(SH-13)पर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग के किनारे के अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है. इसके क्रम में आज ललौली कस्बे में नूरी मस्जिद प्रबंधन समिति द्वारा किए गए अवैध निर्माण को जिला प्रशासन और लोक निर्माण की संयुक्त टीम द्वारा सौहार्दपूर्ण तरीके से हटा दिया. मौके पर कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बरकरार है. ललौली कस्बे में स्थित नूरी मस्जिद  प्रबंधन समिति द्वारा मार्ग पर अवैध निर्माण के संबंध में लोक निर्माण विभाग द्वारा दिनांक 17 अगस्त को नोटिस दी गई थी और 24 सितंबर को ललौली कस्बे स्थित अवैध निर्माण को अभियान चलाकर  लोक निर्माण विभाग द्वारा  हटाया गया था. तत्समय मस्जिद प्रबंधन समिति द्वारा  समय लिया गया था कि वो स्वयं उक्त अवैध निर्माण को ढहा देंगे, किंतु उनके द्वारा अवैध निर्माण न हटाए जाने पर आज जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है

Scroll to Top