ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

2-4 सीट नहीं, पूरी ट्रेन करवा सकते हैं बुक; जानें खर्च

(मानवीय सोच) कहीं आने-जाने के लिए ट्रेन में टिकट बुक करवाने का तरीका तो सबको पता है. क्या आपको पता है कि आप चाहें तो पूरी ट्रेन भी बुक करवा सकते. आप जानकारी पढ़कर हैरान हो गए होंगे लेकिन यह सच है. आज हम आपको बताते हैं कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं.

50 हजार रुपये में करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

अगर आपको किसी खास अवसर के लिए पूरी ट्रेन बुक (Train Booking Process) करवानी है तो आपको नजदीक के किसी बड़े रेलवे स्टेशन पर जाना होगा. वहां पर आप स्टेशन मास्टर को अपने प्रोग्राम की डिटेल बताते हुए बुकिंग की एप्लीकेशन और 50 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दे सकते हैं. इस एप्लीकेशन में बताना होता है कि आपको ट्रेन किस अवधि और किस रूट पर बुक करवानी है.

18 कोच वाली ट्रेन की होती है बुकिंग

ध्यान देने वाली बात ये है कि भारतीय रेलवे कम से कम 18 कोच वाली ट्रेन की बुकिंग करती है. अगर आप टुकड़ो में 5-7 कोच वाली ट्रेन बुक करवाना चाहें तो वह नहीं हो सकेगा. पूरी 18 कोच वाली ट्रेन की बुकिंग  में रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी चार्ज के रूप में करीब 9 लाख रुपये का खर्च आ जाता है. इसमें सर्विस चार्ज, सेफ्टी चार्ज और अन्य चार्जेस भी शामिल हैं.

पैसेंजर्स की देनी होती है लिस्ट

यात्रा शुरू करने से कम से कम 72 घंटे पहले स्टेशन के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक के दफ्तर में जाकर पैसेंजर्स की लिस्ट देनी होगी. इस लिस्ट में ट्रेन में यात्रा करने के इच्छुक सभी यात्रियों की डिटेल दर्ज होनी चाहिए. इसके बाद उस सूची के आधार पर यात्रियों के टिकट तैयार किए जाते हैं, जिसे ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों को अपने साथ कैरी करना होता है.

7 दिनों से ज्यादा यात्रा पर एक्स्ट्रा चार्ज

यहां इस बात को जानना भी जरूरी है कि अगर आपकी यात्रा का अवधि 7 दिनों से ज्यादा की हो तो आपको 10 हजार रुपये प्रति कोच के हिसाब से एक्स्टा चार्ज देना होता है. रजिस्ट्रेशन फीस के लिए पैसे जमा करने के बाद रेलवे (Indian Railways) के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर को ऐप्लीकेशन देनी होती है. यह यात्रा शुरू होने से कम-से-कम 30 दिनों पहले दी जानी चाहिए. ऐसा न करने पर ट्रेन की बुकिंग नहीं हो पाती है.

 

 

Scroll to Top