लखनऊ : (मानवीय सोच) राज्यसभा के पूर्व सदस्य रहे शहर के नामी बिल्डर के पार्टनर खालिद मसूद से इनकम टैक्स ने पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि गैलेंट समूह प्रकरण में इनकम टैक्स को पता चला है कि 20 करोड़ का लेनदेन खालिद ने उस ग्रुप के साथ किया।
शालीमार ग्रुप से जुड़े गोलागंज निवासी खालिद को इनकम टैक्स ने 14 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद फिर से बुधवार को बुलाने के बावजूद वे नहीं आए। ऐसे में उन्हें फिर से नोटिस जारी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शालीमार ग्रुप से जुड़े इस पूरे मामले में गैलेंट ग्रुप के साथ लेनदेन की बात सामने आ रही है। खालिद शालीमार ग्रुप में पार्टनर बताए जाते हैं
इनकम टैक्स को पता चला है कि 20 करोड़ रुपये उनके जरिए गैलेंट को लेनदेन हुआ है। दरअसल, गैलेंट ग्रुप पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोप की जांच चल रही है। आयकर टीम लखनऊ के महानगर स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के फ्लैट, सिकंदरबाग समेत देश के कई राज्यों में भी कई ठिकानों में छापे मार चुकी है।
