# 200 साल पुराने अमीनाबाद को विरासत बाजार बनाने की तैयारी

लखनऊ : (मानवीय सोच) दो सौ साल से ज्यादा पुराने अमीनाबाद बाजार को विरासत बाजार बनाने की तैयारी है। टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। ऐसा हुआ तो अमीनाबाद देश का पहला विरासत बाजार होगा। इसे लेकर पूर्व में चर्चा तो हुई, पर कोई निर्णय नहीं हुआ था।

अब फेरी नीति के तहत प्रस्ताव बनाकर टीवीसी की बैठक में रखा जाएगा। विरासत बाजार बनने के बाद वैध पटरी दुकानदारों को हटाने के बजाय यहां व्यवस्थित किया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण पर भी अंकुश लगेगा।

यह प्रस्ताव अमीनाबाद पटरी दुकानदार सेवा समिति के अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता और महामंत्री गोकुल प्रसाद ने तैयार किया है। दोनों ने बताया कि प्रोटेक्शन ऑफ लिवलीहुड एंड रेग्युलेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट 2014 में प्रावधान है कि जो पटरी बाजार 50 साल से अधिक पुराने हैं वहां न तो दुकानदारों और न ही अस्थायी निर्माण को हटाया जाएगा। इन्हें विरासत बाजार का दर्जा दिया जाएगा।