# 200 और 500 के नकली नोट : देखकर अफसर भी हैरान

आगरा : (मानवीय सोच)  पुलिस के हाथ ऐसा गिरोह लगा है जो जाली नोट छाप कर बाजार में इन्हें चला रहा था। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नकली नोट, कलर प्रिंटर, कंप्यूटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को ये भी बताया कि वे लोग किस तरह जाली नोट छाप रहे थे और फिर इन नोटों को कैसे बाजार में चलाया जा रहा था। 

इस तरह चलाते थे नकली नोट 

थाना शाहगंज पुलिस ने काछी पुरा निवासी दीपेश, दीपक और हेमंत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पास से पुलिस ने 18,700 के नकली नोट, कलर प्रिंटर, कंप्यूटर सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी असली नोटों के बीच नकली नोट लगाकर बाजार में चला देते थे। इस खेल में वे बस 200 और 500 रुपये के नोटों का ही इस्तमाल करते थे, क्योंकि नोटों की गड्डी के बीच में कोई भी इतना गौर नहीं करता है।