ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

200 यूनिट फ्री बिजली, 1 करोड़ नौकरी, तेजस्वी ने राजद का घोषणा पत्र किया जारी

राष्ट्रीय जनता दल ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. ‘परिवर्तन पत्र’ के नाम से घोषणा पत्र का अनावरण राजद नेता तेजस्वी यादव अब्दुल बारी सिद्दीकी और जगदानंद सिंह ने किया. इसमें 2024 में 24 जनवचन मुख्य घोषणा के तौर पर है. राजद के घोषणा पत्र की प्रमुख बातों में देश भर में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है. 70 लाख पदों का सृजन करने, 15 अगस्त से देश में बेरोजगारी हटाने का काम शुरू करने और 15 अगस्त से ही सरकारी नौकरी देने का काम शुरू करने की घोषणा की गई है.

इसके साथ ही आने वाले रक्षाबंधन के दिन से गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की गई है. इसके अतिरिक्त गैस सिलेंडर का भाव 500 रुपये किये जाने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और बिहार को 1 लाख 60 हजार करोड़ की विशेष पैकेज दिये जाने की भी घोषणा की गई है. इसके साथ ही बिहार के लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने और 10 फसलों पर MSP देने और एमएस स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का भी ऐलान किया गया है.

अग्निवीर योजना बंद करने की बात
राजद के घोषणा पत्र में अग्निवीर योजना को बंद करने और अर्धसैनिक बलों को भी शहीद का दर्जा देने की बात कही गई है. बिहार में पूर्णिया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, रक्सौल, एयरपोर्ट शुरू करने के साथ ही रेलवे की नियुक्ति को 2014 के पूर्व के मानकों पर ले जाने और मंडल कमीशन की बाकी बची सिफारिशों को लागू करने का वादा किया गया है.

स्टार्टअप प्रतियोगिता शुरू करने का प्लान
राजद के घोषणा पत्र में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए इंडस्ट्री लगाने, स्टार्टअप इनक्यूबेटर शुरू करने, हर साल दो से तीन स्टार्टअप प्रतियोगिता शुरू किये जाने, जातीय गणना में बढ़ाए गए आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने, आंगनवाड़ी, आशा के वेतन एवं मानदेय को बढ़ाने और सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति बढ़ाने के साथ ही छात्र और शिक्षक अनुपात में नियुक्ति की राष्ट्रीय नियमावली बनाने की बात कही गई है.

स्वास्थ्य का अधिकार कानून लाया जाएगा
आरजेडी के बाकी 24 जन वचन में स्वास्थ्य का अधिकार कानून लाकर इसमें मुफ्त परामर्श मुफ्त दवाएं और उपचार की व्यवस्था की जाएगी. देश भर में जातिगत जनगणना करवाने के साथ ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा. कानून प्रवर्तन निकायों जैसे पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. देश में राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन किया जायेगा. युवा छात्र, व्यावसायिक संगठन असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग शामिल होंगे. बिहार फिल्म सिटी का निर्माण शुरू किया जाएगा और बिहार के सभी धर्मों के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा.

राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने की बात
घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस 30 लाख नौकरी देने की बात कर रही, लेकिन मुझे लगता है इसमें 70 लाख पदों का और सृजन किया जा सकता है. हमारा परिवर्तन पत्र रिसर्च के साथ तैयार किया गया है. जो वादे किए जा रहे हैं उसे पूरा करेंगे. यूपीए 1 में हमने काम करके दिखाया है और हम लोग के सहयोग के कारण ही मनमोहन सिंह पीएम बने थे. हमलोग राहुल गांधी के हाथ को ही मजबूत बना रहे हैं.

हमने जो बोला वह करके दिखाया-तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने आगे कहा नीतीश कुमार को पहले नौकरी देना संभव नहीं लगता था, लेकिन हमने बोला और करके दिखाया. हमलोग जो बात करते हैं उसे कर के दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में जो हमने वादा किया वो 17 महीनों में पूरा किया और 5 लाख सरकारी नौकरी दी. देश में इतनी नौकरी कहीं नहीं मिली. राजद नेता ने कहा कि बिहार में आरक्षण की सीमा बढ़ाने का काम किया, खेलने वाले को नौकरी देने का वादा भी पूरा किया.

Scroll to Top