आगरा : (मानवीय सोच) पुलिस के हाथ ऐसा गिरोह लगा है जो जाली नोट छाप कर बाजार में इन्हें चला रहा था। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नकली नोट, कलर प्रिंटर, कंप्यूटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को ये भी बताया कि वे लोग किस तरह जाली नोट छाप रहे थे और फिर इन नोटों को कैसे बाजार में चलाया जा रहा था।
