(मानवीय सोच) : स्पेन में रोमन कैथोलिक चर्च को लेकर एक बेहद ही गंभीर और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. यहां कमोबेश दो लाख नाबालिग या बालिग लड़कियां यौन शोषण का शिकार हुई हैं. यह वो आंकड़े हैं जिसे कैथोलिक पादरियों ने अंजाम दिया. अगर चर्च के आम सदस्यों द्वारा किए गए अपराध की बात करें तो चार लाख लड़कियां यौन शोषण की पीड़ित हैं.
एक स्वतंत्र आयोग ने 8,000 से ज्यादा लोगों से बात की और 0.6 फीसदी लोगों ने माना कि उनका यौन शोषण हुआ. स्पेन की आबादी 3.9 करोड़ है और इनमें 0.6 फीसदी दो लाख आबादी के बराबर है. कई ने बताया कि बचपन में जब वे चर्च जाती थीं तो पादरियों ने उनका शोषण किया. कई ने पादरियों के अलावा चर्च के अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए.
अगर आम सदस्यों द्वारा अंजाम दिए गए अपराधों की बात करें तो पर्सेंटेज में यह 1.13 फीसदी होता है जो चार लाख आबादी के बराबर है. स्पेन के राष्ट्रीय लोकपाल एंजेल गैबिलोंडो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह आंकड़े 1940 से अब तक के हैं
