ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

2029 में ‘एक देश एक चुनाव’ पर 8000 करोड़ खर्च

देशभर में एक साथ चुनाव कराने की ‘एक देश एक चुनाव’ नीति लागू हुई तो 2029 में पहली बार एक साथ चुनाव कराने के लिए 8000 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक देश एक चुनाव पर रिपोर्ट देने के लिए नियुक्त पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की समिति को कुछ महीने पहले चुनाव आयोग ने यह रिपोर्ट सौंपी थी। 2023 के मार्च में कानून आयोग और 2024 के जनवरी में कोविंद समिति को चुनाव आयोग ने जो रिपोर्ट दी थी,

उसमें एक साथ चुनाव कराने के लिए जरूरी सामान, कर्मचारी, संसाधन जैसे कई विषयों की जानकारी दी गई है।2029 में एक साथ चुनाव कराने के लिए 7951 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। नए ईवीएम खरीदना, चुनाव कर्मचारियों की तैनाती, मतदाता सूची तैयार करना जैसे कई खर्च हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 13.6 लाख तक बढ़ानी होगी। 26.5 लाख ईवीएम की कमी है। अभी हमारे पास सिर्फ 30 लाख ईवीएम हैं।

एक चुनाव व्यवस्था लागू करने से पहले स्थानीय निकायों के चुनाव भी एक साथ कराने की व्यवस्था करनी होगी।’ रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एक साथ चुनाव कराने के लिए करीब 7 लाख चुनाव कर्मचारियों की जरूरत होगी। 800 अतिरिक्त गोदामों की जरूरत होगी। अभी सेमीकंडक्टर की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। नए ईवीएम बनाने के लिए सेमीकंडक्टर की जरूरत होती है। रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया है। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक देश एक चुनाव नीति को मंजूरी मिली है। संसद में इस बारे में जल्द ही विधेयक पास होने की उम्मीद है।

Scroll to Top