एसएन मेडिकल कॉलेज में एमडी और एमएस की 21 सीटें बढ़ीं

आगरा    (मानवीय सोच)   एसएन मेडिकल कॉलेज में सत्र 2022-23 के लिए एमडी और एमएस की 21 सीटें बढ़ गई हैं। 14 सीटें पहले बढ़ीं थीं, उसके बाद एमडी एनेस्थीसिया की सात सीटें और बढ़ गईं। अब मेडिकल कॉलेज में परास्नातक (पीजी) की कुल सीटें 148 हो गईं हैं। बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इससे मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की संख्या बढ़ जाएगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

एसएन मेडिकल कॉलेज में सत्र 2021-22 में एमडी और एमएस की 24 सीटें बढ़ी थीं। इसके बाद पीजी की कुल सीटों की संख्या 127 हो गई थी। सत्र 2022-23 के लिए एसएन मेडिकल कालेज प्रशासन ने 21 सीटें बढ़ाने के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का का निरीक्षण किया। प्रस्तावित सीटों के लिए मानकों को देखा गया। इसके बाद प्रस्तावित सभी सीटों को मंजूरी दे दी गई।

पहली बार एमडी माइक्रोबॉयोलॉजी की पढ़ाई

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एमडी माइक्रोबॉयोलॉजी की पढ़ाई पहली बार कराई जाएगी। इसमें मेडिकल कॉलेज को तीन सीटें मिल गई हैं। कॉलेज को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, एनएमसी की ओर से 21 सीटें बढ़ाए जाने के बाद पीजी की सीटों संख्या 148 हो गई है। अब सर्वाधिक 14 सीटें एमडी एनेस्थीसिया में हैं। 

पीजी के पाठ्यक्रमों में सीटों की स्थिति 

 

पाठ्यक्रम   पहले अब 
एमडी एनेस्थीसिया 07 14
एमडी एपीएम  03   07
एमडी फोरेंसिक  01 03
एमडी माइक्रोबायोलॉजी 00 03
एमडी रेडियोथेरेपी 03 05
एमडी टीबी एंड चेस्ट 03  04
एमएस आप्थोमोलॉजी 06 08

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *