यूपी में एसडीएम स्तर के 218 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ : (मानवीय सोच)  218 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। ये सभी अधिकारी एसडीएम स्तर के हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक ही जिले में कई वर्षों से तैनात अधिकारियों को भी दूसरे जिलों में भेजा गया है। नियुक्ति विभाग ने तबादला नीति के तहत एक जिले में तीन वर्ष और मंडल में सात वर्ष से तैनात अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

बताया गया है कि इसी तरह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मई-2024 में जिले में तीन वर्ष पूरा करने वाले एसडीएम को भी स्थानांतरित किया गया है। तहसीलदार से प्रोन्नत होकर एसडीएम बने 67 अफसरों को भी स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन तबादलों से पहले डिप्टी कलेक्टरों के बारे में जिलों के डीएम से भी फीडबैक लिया गया। पिछले विधानसभा चुनाव व नगर निकाय चुनाव में डिप्टी कलेक्टरों की भूमिका पर भी फीडबैक लिया गया है। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों व सिफारिशों का असर भी तबादलों में साफ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *