बरेली : (मानवीय सोच) महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 21वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। अटल सभागार में कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में समारोह की शुरुआत हुई। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मेधावियों को स्वर्ण पदक और उपाधि देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में बेटियां को जलवा रहा। 79 टॉपर्स में 62 छात्राएं व 17 छात्र हैं। इन सभी को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को लखनऊ से राजकीय वायुयान से बरेली पहुंचीं। कुलाधिपति ने सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर में स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में मुख्य अतिथि नैक की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी रहीं।
