(मानवीय सोच) : देशभर में 22 राज्यों के 235 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। 10 हजार मकान तबाह हो गए हैं। बाढ़ के चलते 2.50 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। वहीं, मरने वाले जानवरों की संख्या 21 हजार से ज्यादा हो चुकी है। यह जानकारी ने दी है।
इधर, महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड की वजह से पूरा गांव तबाह हो गया। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें अंबा, सावित्री और पातालगंगा शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुंडलिका, गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
बाढ़ जैसे हालात के बीच महाराष्ट्र में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं। वहीं गुजरात में भारी बारिश को देखते हुए 6 जिलों में NDRF की तैनाती की गई हैं।
