भाजपा में मेयर सीट पर 22 नेताओं ने ठोका दावा, टिकट की दौड़ में मजबूत 4 नाम

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  बरेली नगर निगम की मेयर सीट एक बार फिर अनारक्षित  हो गई है. इसके बाद सामान्य जाति के दावेदारों ने टिकट को लेकर अपनी- अपनी पैरवी शुरू कर दी है. पिछली बार सपा के मेयर डॉ.आईएस तोमर को भाजपा के डॉ. उमेश गौतम ने चुनाव हराया था. इसके बाद डॉ. उमेश गौतम मेयर बने थे. मगर, इस बार भाजपा में मेयर का चुनाव लड़ने को 22 दावेदारों ने आवेदन किया है.

दावेदारों में ये नाम शामिल हैं

दावेदारों में महानगर डॉ केएम अरोड़ा, डॉ.विनोद पगरानी, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, शशिवाला राठी आदि ने भी आवेदन किया है. मगर, मंगलवार से भाजपा में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के पुत्र मनीष अग्रवाल के टिकट की चर्चा काफी तेजी से शुरू हो गई है. उनके पिता राजेश अग्रवाल शहर और कैंट विधानसभा से कई बार विधायक रह चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *