ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

24 अगस्त से एक बार फिर शुरू होगी रामायण सर्किट रेल यात्रा

लखनऊ  (मानवीय सोच)  रामायण सर्किट रेल यात्रा की सफलता पर एक बार फिर से आईआरसीटीसी 24 अगस्त से रामायण यात्रा ट्रेन चलाने जा रहा है। यह यात्रा दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 20 दिनों के लिए होगी।

पहले की तरह ट्रेन भगवान राम से जुड़े स्थलों अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नसिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम एवं भद्रचलम का दर्शन कराएगी।

इस ट्रेन में थर्ड एसी श्रेणी के कोच होंगे, जिसमें 600 यात्री सफर कर सकेंगे। एक व्यक्ति के ठहरने पर 84,000 व दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 73,500 हजार प्रति व्यक्ति और एक बच्चे के लिए 67,200 हजार रुपये का पैकेज होगा।

इस यात्रा में आईआरसीटीसी पहले 100 यात्रियों की बुकिंग पर पैकेज में पांच फीसदी की किराये में छूट देगा। वहीं पैकेज मूल्य का छह किस्तों में दो साल तक भुगतान करने की सुविधा होगी।

रामायण यात्रा ट्रेन में बोर्डिंग की सुविधा दिल्ली, सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर और लखनऊ से होगी। यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन गोमतीनगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय के अलावा मोबाइल नंबर 8287930902 एवं 8287930908 पर संपर्क कर सकते है।

Scroll to Top