ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रायबरेली, बाराबंकी, उन्नाव के गांवों तक चलेंगी 24 बसें

लखनऊ  : (मानवीय सोच)  ग्रामीण क्षेत्रों को रोडवेज बस सेवा से जोड़ने की योजना के अंतर्गत लखनऊ से सटे जिलों के गांवों तक 24 साधारण बसें चलाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ये बसें रायबरेली, बाराबंकी व उन्नाव के गांवों के लिए चलाई जाएंगी। इसी महीने से यह सुविधा मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की ओर से ऐसे गांवों की सूची तैयार करवाई गई, जहां रोडवेज बस सेवाएं यात्रियों को नहीं मिल पा रही हैं। इसमें लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, प्रतापगढ़, वाराणसी सहित प्रदेशभर के जिलों के गांवों को शामिल किया गया। असेवित गांवों तक बस चलाने का खाका तैयार हुआ है और क्रमबद्ध ढंग से बसों के संचालन को अनुमति दी जानी शुरू कर दी गई है।

लखनऊ से जुड़े करीब 900 गांव हैं। इन सभी गांवों तक बसों की सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य है। इसी के अंतर्गत परिवहन निगम प्रशासन ने 24 बसों को लखनऊ के बस बेड़े में शामिल करने की अनुमति दी है। इन बसों के संचालन से रोजाना तीन से चार हजार यात्रियों को राहत होने की उम्मीद जताई जा रही है। ये बसें रोजाना चार चक्कर लगाकर यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने का काम करेंगी।

Scroll to Top