ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 24 अगस्त को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालेंगे अजय राय

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) राजनीति में ना तो कुछ स्थायी होता है और ना ही कुछ अन्तिम, कुछ ऐसा ही फेरबदल यूपी कांग्रेस में हुआ है. अब जब उत्तर प्रदेश में अजय राय को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है तो इसपर बड़े कयास लगाये जा रहे थे की वह लखनऊ आकर अपना पद कब ग्रहण करते हैं लेकिन अब इन कयासों पर विराम लग गया है क्योंकि यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 24 अगस्त को पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पदभार ग्रहण करेंगे.

पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी लोगों को 24 अगस्त की सुबह 10 बजे तक पार्टी मुख्यालय में हाजिर रहने का निर्देश दिया गया है. यूपी कांग्रेस महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि नए प्रदेश अध्यक्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जाएगा. बता दें की अजय राय 17 अगस्त को यूपी कांग्रेस की कुर्सी सौंपी गई थी.

Scroll to Top