लखनऊ (मानवीय सोच) रामायण सर्किट रेल यात्रा की सफलता पर एक बार फिर से आईआरसीटीसी 24 अगस्त से रामायण यात्रा ट्रेन चलाने जा रहा है। यह यात्रा दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 20 दिनों के लिए होगी।
पहले की तरह ट्रेन भगवान राम से जुड़े स्थलों अयोध्या, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नसिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम एवं भद्रचलम का दर्शन कराएगी।
इस ट्रेन में थर्ड एसी श्रेणी के कोच होंगे, जिसमें 600 यात्री सफर कर सकेंगे। एक व्यक्ति के ठहरने पर 84,000 व दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 73,500 हजार प्रति व्यक्ति और एक बच्चे के लिए 67,200 हजार रुपये का पैकेज होगा।
इस यात्रा में आईआरसीटीसी पहले 100 यात्रियों की बुकिंग पर पैकेज में पांच फीसदी की किराये में छूट देगा। वहीं पैकेज मूल्य का छह किस्तों में दो साल तक भुगतान करने की सुविधा होगी।
रामायण यात्रा ट्रेन में बोर्डिंग की सुविधा दिल्ली, सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर और लखनऊ से होगी। यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन गोमतीनगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय के अलावा मोबाइल नंबर 8287930902 एवं 8287930908 पर संपर्क कर सकते है।
