ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

24 जिलों में 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द

लखनऊ  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने राज्य के 24 जिलों में 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द (UP Board cancel Class 12th English Exam) कर दिया है. पेपर लीक होने की आशंका के बीच यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा को टालने का फैसला किया है, जिसका आयोजन बाद में किया जाएगा. हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि परीक्षा का आयोजन दोबारा कब किया जाएगा. बता दें कि अंग्रेजी की परीक्षा आज (30 मार्च) दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होने वाली थी.

अन्य जिलों में सामान्य तरीके से होंगी परीक्षाएं

पेपर लीक होने की आशंका के बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने राज्य के 24 जिलों में 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है, हालांकि अन्य जिलों में परीक्षाएं सामान्य तरीके से आयोजित की जाएंगी और परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी.

बलिया जनपद में लीक हुआ पेपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक आज दिनांक 30.3.2022 की द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की इंग्लिश विषय की सीरीज-316 ई डी और 316 ई आई के प्रश्न पत्र के प्रकटन की आशंका के दृष्टिगत 24 जनपदों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है.

मुख्यमंत्री के आदेश पर रद्द की गई परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के आदेश के बाद यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द गई है. बताया जा रहा है कि, मामले में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को तलब किया गया है और पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है.

इन जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा हुई कैंसिल

1. आगरा (आगरा)
2. मैनपुरी
3. मथुरा
4. अलीगढ़
5. गाजियाबाद
6. बागपत
7. बदायूं
8. शाहजहांपुर
9. उन्नाव
10. सीतापुर
11. ललितपुर
12. महोबा
13. जालौन
14 चित्रकूट
15. अंबेडकर नगर
16. प्रतापगढ़
17. गोंडा
18. गोरखपुर
19. आजमगढ़
20. बलिया
21. वाराणसी
22. कानपुर देहात
23. एटा
24. शामली

कागज का ही बुलडोजर चलवा दे सरकार: अखिलेश

यूपी में पेपर लीक की आशंका की वजह से अंग्रेजी का पेपर रद्द होने पर अखिलेश यादव  ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है. युवा कह रहे हैं कि रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है. भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफियाओं पर दिखाने के लिए सही, कागज का ही बुलडोजर चलवा दे.’

12वीं की परीक्षा में इस साल शामिल हुए 24 लाख

बता दें कि इस साल उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें हाई स्कूल परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 15,53,198 लड़के और 12,28,456 लड़कियां हैं. वहीं इंटरमीडिएट यानी 12वीं परीक्षा में कुल 24,11,035 छात्र शामिल हैं, जिनमें 13,24,200 लड़के और 10,86,835 लड़कियां हैं.

Scroll to Top