ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 25 हजार की घूस लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

आजमगढ़  : (मानवीय सोच)  मोहम्मदपुर ब्लॉक के कमरावां गांव के प्रधान से 25 हजार रुपये बतौर घूस लेते ग्राम विकास अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।  ग्राम विकास अधिकारी को गंभीरपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। 

कमरावां गांव के प्रधान आरिफ से ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत ने गांव में हुए विकास कार्यो में खर्च हुए धनराशि के एवज में 25 हजार की रिश्वत मांगी थी। ग्राम विकास अधिकारी के इस कवायद से ग्राम प्रधान काफी परेशान था। उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से की। एंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई।

इसके तहत टीम शुक्रवार को जिले में पहुंची। जिले से गवाह के रूप में दो जिम्मेदारों को साथ लेने के बाद टीम कमरवां गांव पहुंच गई। गांव में ही ग्राम विकास अधिकारी को योजना के तहत पैसा लेने के लिए बुलाया गया था। ग्राम प्रधान आरिफ से जैसे ही ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत ने पैसा लिया, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

Scroll to Top