ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम

प्रयागराज (मानवीय सोच) उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया है। फिलहाल कई ठिकानों पर दबिश डालने और सुराग लगाने के बाद भी वह हत्थे नहीं चढ़ सकी है। उमेश पाल की हत्या के बाद उनकी पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और शाइस्ता परवीन को नामजद किया था।

इसके अलावा गुड्डू मुस्लिम और गुलाम को भी नामजद किया गया है। इस मुकदमे में बाद में अतीक के बेटे असद को भी पुलिस ने नामजद किया गया था। कुछ और के नाम भी सामने आए थे। पुलिस इस मामले में असद, गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबिर और गुलाम पर पहले ही ढाई लाख का इनाम घोषित कर चुकी है।

शनिवार को पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी 25000 के इनाम की घोषणा कर दी। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद शाइस्ता परवीन फरार हो गई थी।

उसने अपने वकीलों के माध्यम से ही अपने नाबालिग बेटों समेत परिवार के अन्य सदस्यों के लिए हाईकोर्ट में हैबियस कार्पस दाखिल किया था। जिसके बाद पुलिस ने अशरफ की पत्नी और अतीक की बहन को निरोधात्मक कार्रवाई के बाद रिहा कर दिया था। दोनों नाबालिग बेटों को भी बाल संरक्षण गृह पहुंचाया गया। 

शनिवार को पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर भी इनाम की घोषणा की। शाइस्ता परवीन पर 25000 का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले फरारी के दौरान अतीक, अशरफ, उमर और अली पर भी इनाम घोषित किया गया था। अतीक अहमद का परिवार प्रदेश में पहला परिवार है, जिसके अधिकांश लोगों पर इनाम घोषित हुआ था।
शातिर अपराधी है बली पंडित, कई मुकदमे दर्ज
उधर, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ सीसीटीवी फुटेज में दिखने के बाद अतीक का गुर्गा बली पंडित एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहर का पुराना अपराधी बली पंडित कई लोगों से रंगदारी मांग चुका है।
शुक्रवार को एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था जिसमें शाइस्ता परवीन ढाई लाख के इनामी गुर्गे साबिर के साथ दिख रही हैं। पता चला था कि वह नीवा में बली पंडित के घर गई थी। वीडियो वायरल होते ही बली पंडित की तलाश शुरू हुई। बली पंडित अतीक का गुर्गा है। उसने अतीक के नाम पर कई लोगों से रंगदारी मांगी और उनकी जमीनें भी हड़पी थीं। शहर के कई थानों में उसके खिलाफ संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
हत्या के बाद से ही चल रही है फरार
2018 में उसने विवेकानंद मार्ग पर रहने वाले होटल मालिक अमित अग्रवाल से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। उसने फोन से कई बार अमित के मोबाइल पर कॉल किया था। फोन न उठाने पर उसने अपने रिश्तेदार को होटल पर भेजा। रिश्तेदार ने अपने मोबाइल से अमित की बली पंडित से बात कराई तो उसने पांच लाख देने को कहा। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। अब पुलिस बली पंडित की तलाश कर रही है। उससे शाइस्ता और शूटर साबिर के बारे में पूछताछ की जाएगी।
Scroll to Top