ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

25 मार्च को साढ़े चार बजे इकाना स्टेडियम में योगी लेंगे शपथ

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। अब यूपी में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जारी हैं। लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ इतिहास रचने जा रहे हैं। हालांकि उससे पहले विधायक दल की बैठक होनी है जिसमें योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम को साढ़े चार बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। योगी के शपथ ग्रहण को लेकर कार्यक्रम को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। वहीं दूसरी ओर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रोटेम स्पीकर की भी नियुक्ति की है। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। राज्यपाल 26 मार्च को सुबह 11 बजे रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई जाएगी।

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में ये लोग रहेंगे मौजूद

25 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देश की राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक और उद्योग जगत की नामचीन हस्तियां मौजूद रहेंगी। दर्जनभर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण समारोह में आने की सहमति जताई है। कई शंकराचार्य और प्रमुख उद्योगपति भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह को भव्यता देने के प्रयासों में सरकार और संगठन दोनों जुटे हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, डा. महेंद्रनाथ पांडेय सहित यूपी कोटे के तमाम मंत्री शामिल होंगे।

एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक हो रही सजावट

इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को होने वाले योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। स्टेडियम में आने वालों के लिए 80 शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। स्टेडियम को 10 भागों में बांटकर सफाई कराई जा रही है। एयरपोर्ट से स्टेडियम तक 5000 गमले और 150 वर्टिकल गार्डन बनाए जाएंगे। स्टेडियम में 80 शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है, इनमें से 16 वीआईपी शौचालय हैं। इसके अलावा 27 मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी की गई है। स्टेडियम के सभी स्टैंड व मैदान में बिछाई गईं 27,000 कुर्सियों के आसपास सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम होगा। जल संस्थान पानी के टैंकर्स की व्यवस्था करेगा।

Scroll to Top