लखनऊ : (मानवीय सोच) यूपी में भी विपक्षी गठबंधन के नाम I.N.D.I.A नाम को लेकर लोगों ने आपत्तियां लगाना शुरू कर दी है। इसी को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि बेंगलुरु में हुई 26 राजनीतिक दलों की मीटिंग के बाद गठबंधन के नाम पर देश के नाम का गलत इस्तेमाल किया है।
देश के नाम पर पार्टी या गठबंधन बनाना कानून अपराध

राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज थाने में विपक्ष के गठबंधन में शामिल 26 दलों के नेताओं के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। पार्टी के पदाधिकारी प्रताप चंद्र ने बताया कि 20 जुलाई को हजरतगंज में एक समाचार पत्र और सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ कि बेंगलुरु में 18/07/23 को तमाम राजनीतिक दलों की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्ताव कर नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, अरविन्द केजरीवाल, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव सहित 26 राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने गठबंधन का नाम सर्वसम्मति से INDIA पारित किया। जिसकी घोषणा प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने किया।
