ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सितंबर में शुरू हो सकती है 26210 कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जल्द ही लाखों बेरोजगारों को खुशखबरी मिल सकती है। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 पदों पर भर्ती को नोटिफिकेशन अब सितंबर 2022 महीने में ही जारी किया जा सकता है। इससे पहले उम्मीद है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबलों की बंपर भर्ती अगस्त अंत तक शुरू हो जाएगी। लेकिन अभी तक भर्ती नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। अब उम्मीद है कि सितंबर महीने में जल्द ही कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbpbp.gov.in पर जारी किया जाएगा। भर्ती नोटिपुकेशन में ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता समेत कई महत्वपूर्ण शर्तें दी जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर भर्तियां 31 दिसम्बर 2023 तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू होगी। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने 12वीं पास और इच्छुक अभ्यर्थी यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

संभावित आयु सीमा और योग्यता-
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की कांस्टेबल भर्ती 2022 में 18 से 22 साल के इंटरमीडिएट  पास अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। हालांकि यह आयु सीमा और योग्यता संभावित है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ठ होगी।

यूपी  पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, इस बार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 20 लाख अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। ऐसे में कांस्टेबल परीक्षा में काफी ज्यादा कम्प्टीशन देखने को मिलेगा। यूपी पुलिस एसआई भर्ती में असफल रहे लाखों युवा आने वाली कांस्टेबल भर्ती में किस्मत आजमाना चाहेंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न-
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।  परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।

Scroll to Top