उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर तारीख तय कर दी गई है. 28 नवंबर से ये सत्र शुरू होने जा रहा है, जो कि एक दिसंबर तक चलेगा. खबर सामने आ रही है कि, यूपी की सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2023 और 2024 के लिए अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. तो वहीं अनुपूरक बजट के साथ ही कई अहम फैसले लेने के लिए गुरुवार (9 नवम्बर) को अयोध्या में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे औऱ इस बैठक में शीतकालीन सत्र को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी.
बता दें कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में अपने मंत्रिमंडल के साथ उपस्थित रहेंगे. इस मौके पर कई महत्वपूर्ण फैसले लेने के साथ ही वह 11 नवंबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा भी लेंगे. हमेशा की तरह इस बार भी अयोध्या पहुंचने पर पहले सीएम हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे और फिर रामलला की पूजा करने के बाद कैबिनेट की बैठक करेंगे, जिसमें शीतकालीन सत्र को बुलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी. इसी के साथ ही कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हो होगी
