ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

28 लाख दीयों से जगमग होगी अयोध्या

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 28 लाख दीपक जलाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। सरयू के घाटों पर दीप कहां जलेंगे, लाइटिंग कैसे और भव्य होगी? इसका ब्लू प्रिंट भी तैयार है। अयोध्या, गोंडा और अंबेडकरनगर के 10-12 गांवों के कुम्हार करी बाकी के 16 लाख दीये डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अलग-अलग कंपनियों से तैयार करवा रहा है। पहली बार इतने दीये जलाने की जगह को देखते हुए साइज 10 मिलीलीटर छोटा किया गया है।

पहले एक दीये में 40 मिलीलीटर तेल आता था। वहीं इस बार जो दीये तैयार करवाए जा रहे हैं, उनमें 30 मिलीलीटर तेल आएगा। भले ही दीयों का साइज छोटा किया गया हो, लेकिन सरकार कुम्हारों से दीये 35 लाख रुपए में खरीद रही है। अयोध्या के आस-पास के 10 जिलों के कुम्हारों के लिए यह सचमुच यादगार दिवाली होने जा रही है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में एक बार फिर अयोध्या का नाम शामिल होना है जयसिंहपुर में 40 परिवार तैयार कर रहे दीये दीपोत्सव की तैयारियों को समझने के लिए दैनिक भास्कर अयोध्या के जयसिंहपुर गांव में पहुंचा। अयोध्या राजसदन से दर्शननगर रोड पर करीब 2 किमी. चलने के बाद विद्याकुंड आता है।

कुछ दूर आगे चलने पर सड़क के दोनों तरफ कुम्हारों के घर शुरू हो जाते हैं। यहां रहने वाले 40 परिवार दीये तैयार कर रहे हैं। गांव की तरफ बढ़ते हुए हमें घरों के बाहर से धुआं उठता दिखा। ये समझना मुश्किल नहीं था कि यह सब कच्चे दीयों को पकाने के लिए किया जा रहा है। गांव में दाखिल होते ही छप्पर लगे घर दिखे। उनके बाहर दीयों के ढेर थे। तकरीबन हर घर के बाहर चाक लगे थे। गांव वालों ने बताया कि पहले हम लोग यही चाक हाथ से चलाते थे। लेकिन अब इलेक्ट्रानिक चाक मिल चुके हैं। जिससे दीये बनाना ज्यादा आसान हो गया है। दीपोत्सव के लिए ज्यादातर कुम्हार 1 महीने पहले से तैयारियां कर रहे थे।

कुम्हारों दीये बनाने में जुटे हुए थे। कुछ लोग आधुनिक चाक पर मिट्‌टी की थाप लगाकर कच्ची मिट्‌टी को आकार देते हुए दिखाई दिए। वहीं, कुछ महिलाएं मिट्‌टी का लेव (गीली मिट्‌टी) तैयार कर रही थीं। तो घर की बेटियां सूखे दीयों को इकट्‌ठा करती दिखीं। घर के कुछ सदस्य आंवे (जिसमें दीये को पकाते हैं) में दीये लगाते दिखे। यहां बच्चे से लेकर बूढ़े तक दीये और अन्य मिट्‌टी के सामान बना रहे थे। बातचीत में समझ आया कि हर घर में 10-50 हजार दीये बनाने का ऑर्डर मिला है। दीयों को पकाने की 2 तस्वीर देखिए…

Scroll to Top