लखनऊ विश्वविद्यालय: पीजी की 5200 सीटों के लिए 28 हजार दावेदार

लखनऊ   (मानवीय सोच)  विश्वविद्यालय की पीजी कोर्सों एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी, एलएलएम आदि की प्रवेश परीक्षाएं 10 से 17 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। विवि में पीजी की लगभग 5200 सीटों के लिए 28 हजार 138 आवेदक हैं। इस तरह एक सीट पर छह अभ्यर्थी दावेदार हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड छह सितंबर को जारी किए जाएंगे। इसे अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आईडी से विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01 बजे तक एंथ्रोपोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, कॉमर्स, पब्लिक हेल्थ (कम्यूनिटी मेडिसिन) व शाम की पाली में 04 बजे से 5.30 बजे तक एआईएच व आर्कियोलॉजी, अप्लाइड इकोनॉमिक्स, अप्लाइड जियोलॉजी, बीलिब, बायोकेमिस्ट्री, सीसीजीए, पब्लिक हेल्थ का पेपर होगा। वहीं, 11 सितंबर को सुबह की पाली में एलएलबी व शाम की पाली में एमबीए-एमटीटीएम की परीक्षा होगी।

इसी क्रम में 12 सितंबर को सुबह की पाली में इंग्लिश, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, मैथमेटिक्स, मॉलीक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स व संस्कृत, शाम की पाली में फोरेंसिक साइंस, राजनीति विज्ञान, एमपीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। 13 सितंबर को सुबह की पाली में बॉटनी, प्लांट साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, डिफेंस स्टडीज, इकोनॉमिक्स व शाम की पाली में केमिस्ट्री, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, मेडिवल एंड मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री, 14 सितंबर को सुबह की पाली में एलएलएम, शाम की पाली में होम साइंस, सोशियोलॉजी व बीपीएड की प्रवेश परीक्षा होगी।

15 सितंबर को सुबह की पाली में हिंदी, भूगोल, सोशल वर्क, शाम की पाली में जियोलॉजी, फिजिक्स, साइकोलॉजी व एमलिब, 16 सितंबर को सुबह की पाली में एमएड, एमवीए-एमएफए, शाम की पाली में एजुकेशन, इनवायरमेंटल साइंस, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन व आलिम की प्रवेश परीक्षा होगी। 17 सितंबर को सुबह की पाली में स्टेटिसटिक्स, बायोस्टेटिसटिक्स, जूलॉजी व शाम की पाली में कंप्यूटर साइंस, फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।

परीक्षा तिथि में समानता तो दें सूचना
प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि उक्त के अलावा एमए के बाकी कोर्सों, एमए-एमएससी योगा का कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने दो या उससे अधिक विषयों में आवेदन किया है, यदि उनकी परीक्षा एक ही शिफ्ट में पढ़ रही है तो विद्यार्थी इसकी सूचना ई-मेल से चार सितंबर तक दे सकते हैं।

भाषा विवि में नहीं भरीं सीटें, दूसरी प्रवेश परीक्षा आज
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि एमबीए, एमसीए तथा बीटेक, एमटेक अपने यहां 50 फीसदी सीटों पर प्रवेश सीयूईटी व एकेटीयू की काउंसिलिंग से लेगा। वहीं, 50 फीसदी सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था, लेकिन इससे सीटें नहीं भरीं। इसे देखते हुए विवि प्रशासन उक्त के लिए दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा तीन सितंबर को आयोजित कर रहा है। प्रवेश समन्वयक प्रो. सौबान सईद ने बताया कि प्रवेश परीक्षा विवि के शैक्षणिक भवन में सुबह 10 बजे से होगी। वहीं, बीकॉम, बीबीए, बीसीए की तीसरी व एमकॉम, एमबीए, एमसीए की दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों के नाम मेरिट लिस्ट में हैं वे प्रोविजनल ऑफर लेटर का प्रिंटआउट लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *