ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 28 नवम्बर से शुरू होगा यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर तारीख तय कर दी गई है. 28 नवंबर से ये सत्र शुरू होने जा रहा है, जो कि एक दिसंबर तक चलेगा. खबर सामने आ रही है कि, यूपी की सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2023 और 2024 के लिए अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. तो वहीं अनुपूरक बजट के साथ ही कई अहम फैसले लेने के लिए गुरुवार (9 नवम्बर) को अयोध्या  में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे औऱ इस बैठक में शीतकालीन सत्र को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी.

बता दें कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में अपने मंत्रिमंडल के साथ उपस्थित रहेंगे. इस मौके पर कई महत्वपूर्ण फैसले लेने के साथ ही वह 11 नवंबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा भी लेंगे. हमेशा की तरह इस बार भी अयोध्या पहुंचने पर पहले सीएम हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे और फिर रामलला की पूजा करने के बाद कैबिनेट की बैठक करेंगे, जिसमें शीतकालीन सत्र को बुलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी. इसी के साथ ही कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हो होगी

Scroll to Top