लखनऊ: (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भारत से अमेरिका में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में शामिल एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के नीलमठ इलाके के दुर्गापुरी मोहल्ले से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने टैबलेट और 6.57 लाख रुपये के साथ-साथ हर्बल और आयुर्वेदिक मेडिसिन के रैपर और पैकेजिंग सामग्री भी जब्त की है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से व्हाट्सऐप और स्काइप के साथ-साथ डार्क वेब के माध्यम से ऑर्डर लेते थे। भुगतान ऑनलाइन वर्चुअल करेंसी जैसे बिटकॉइन, पेमेंट गेटवे और हवाला नेटवर्क के जरिए किया जाता था। उन्होंने कहा कि उनके बैंक खातों में लगभग 20 लाख रुपये पाए गए हैं और उन्हें फ्रीज कर दिया गया है।
अमेरिका में 150 बार भेजा पैकेज
उन्होंने कहा कि जमील ने पिछले दो वर्षों में इन दवाओं को अमेरिका स्थित ग्राहकों को 150 बार भेजा था। यासिर ने कहा कि दोनों ने उसे 600-700 रुपये प्रति टैबलेट की पेशकश की, जिसकी भारतीय बाजार में 30-40 रुपये है। वह इन टैबलेट्स को अलग-अलग ड्रग डीलरों से खरीदते थे, उनके रैपर को बदलकर विदेशों में ग्रहाकों के पते पर कूरियर करते थे। एएसपी ने कहा, आरोपी हर्बल और आयुर्वेदिक के रैपर खुद बनाते थे।
